{"_id":"599f1c624f1c1bbe448b47ff","slug":"21503599714-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी नैनो कार पिता, पुत्र की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरी नैनो कार पिता, पुत्र की दर्दनाक मौत
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी क्षेत्र के तहत आने वाले भ्योल गांव के पास नैनो कार के 200 फुट गहरी खाई में गिरने से पिता और पुत्र की मौत हो गई है। जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल है। हालांकि हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किए। मगर अंधेरा और तेज बारिश होने के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात के करीब साढ़े 12 बजे भ्योल गांव के लेहरु राम (80) नैनो कार में अपने दोनों बेटों बलदेव राज और जगदेव राज के साथ बाड़ा-दा-घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह अभी घर से 500 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि हिंबर मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर 200 फुट खाई में गिर गई। हादसे में लेहरू राम और उनके बेटे बलदेव राज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा जगदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग बचाव और राहत कार्य के लिए पहुंचे। मगर अंधेरे और तेज बारिश होने के कारण बचाव कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद घायल को खाई से घायल को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार यहां पर अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
भपराल पंचायत प्रधान मदन लाल ने बताया लेहरु राम सेना से सेवानिवृत्त हैं और उपप्रधान भी रह चुके हैं। हादसे में मारा गया उनका बेटा बलदेव राज भराड़ी में दुकान चलाता था। जबकि घायल दूसरा बेटा आईटीबीपी में कार्यरत है। भराड़ी थाना प्रभारी अजय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल रात को ही मौके पर पहुंच गया था। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।