{"_id":"5ce19ce1bdec2207843bfd40","slug":"201558289633-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बरनोट जंगल की जली छह हेक्टेयर भूमि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग से बरनोट जंगल की जली छह हेक्टेयर भूमि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल कार्यालय झंडूता के साथ लगते जंगल बरनोट में सुबह आग लगने से कई जीव जन्तु आग की भेंट चढ़ गए। आग इतनी जल्दी फेल गई कि उसे बुझाने में लोग भी असमर्थ हो गए। आग के साथ हवा भी बहुत तेज चल रही थी। आग से करीब छह हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया।
आग लगने का पता चलते ही वन विभाग आग बुझाने में जुट गया और बरनोट में वन विभाग के विश्राम गृह को आग से बचा लिया गया है। आग से करीब 6 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया। आग से जंगल में कई जीव जन्तु जल गए हैं। हालांकि मौके पर दमकल विभाग के अधिकारी भी पहुंच गई थे लेकिन तबतक वन विभाग के कर्मचारियों ने आग को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र अधिकारी झंडूता अशोक कुमार ने बताया कि विभाग ने विश्राम गृह को आग से बचा लिया है। उन्होंने बताया कि विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन