{"_id":"5cba0f5ebdec222dcd5aa267","slug":"201555697502-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झबोला में मवेशीखाने में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झबोला में मवेशीखाने में लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। शाहतलाई के साथ लगती ग्राम पंचायत झबोला के वार्ड 6 में खुबण में वीरवार रात करीब 9.30 बजे अचानक आग लग गई। इस आग की घटना में पूरा मवेशीखाना जल कर राख हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
अवतार सिंह ने बताया कि वीरवार रात को पशुओं को चारा डाल घर आकर खाना आदि खाकर सोने की तैयारी ही कर रहे थे कि वह अपने घर के आंगन में आया तो उसे अपने मवेशीखाने की तरफ धुआं निकलता दिखाई दिया। जब वह भाग कर अपने मवेशीखाने के पास पहुंचा तो देखा कि उस के मवेशीखाने में आग लग गई है।
विज्ञापन
इसके बाद उसने शोर मचाया तथा अपने मवेशियों को आग के प्रभाव से दूर किया। इस बीच ग्रामीण इकट्ठे हो गए तथा उन की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया जिससे उनका पशुधन का नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग से करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। उधर पंचायत के उप प्रधान अश्विनी बनयाल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मद्द की गुहार लगाई है।