फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत

घुमारवीं में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत

Sat, 05 Jan 2019 11:36 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पपलाह के गांव पलासला के (48) वर्षीय व्यक्ति कर्मचंद पुत्र हरदेव की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। व्यक्ति पशुओं को चारा लाने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। अचानक ही उसका पांव फिसला जिससे वह जमीन पर आ गिरा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे का शिकार हुए कर्मचंद के परिजन जय कुमार ने बताया कि हादसा उस समय पेश आया जब वह पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया हुआ था। जय कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला तो ग्रामीण वहां पर एकत्रित हो गए और उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पपलाह प्रधान नीलम कुमारी ने बताया कि कर्मचंद अति निर्धन परिवार से संबंध रखता है और आईआरडीपी परिवार से संबंधित है। प्रशासन से मांग की थी कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को प्रशासन की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि भी प्रदान कर दी जाएगी। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed