फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नाबालिगा का यौन शोषण करने पर आरोपी को दस साल की जेल

नाबालिगा का यौन शोषण करने पर आरोपी को दस साल की जेल

Tue, 20 Nov 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नाबालिगा का यौन शोषण करने पर आरोपी को दस साल की जेल
Court
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। छह साल की बच्ची का यौन शोषण करने के मामले में एक आरोपी को विशेष न्यायाधीश एवं सत्र न्यायाधीश जिला बिलासपुर की अदालत ने दोषी करार देते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा पांच हजार जुर्माने की भी सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर उसे छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
17 जनवरी, 2017 को पीड़ित बच्चे की मां ने थाना बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसी दिन करीब 3 बजे आरोपी राहुल संधु ने स्थान जंगल सुंगल में पीड़ित का यौन शोषण किया जबकि पीड़ित की उम्र छह वर्ष थी। थाना सदर बिलासपुर की उपनिरीक्षक मीना ठाकुर ने इस मुकद्दमे की तफ्तीश अम्ल में लाई और उपरोक्त अदालत में आरोप पत्र दायर किया। अदालत में मामले की पैरवी उस वक्त के लोक अभियोजक संदीप अत्री द्वारा की गई और मुकद्दमे को उपरोक्त मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लोक अभियोजक उपजिला न्यायवादी उमेश शर्मा ने बताया कि विशेष न्यायाधीश एवं सत्र न्यायाधीश जिला बिलासपुर की अदालत ने राहुल संघु उर्फ अनु को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट (पीओसीएसओ) 2012 की धारा 6 के तहत दोषी ठहराते हुए सजा का पात्र ठहराया है। इस तरह उसे धारा 377 आईपीसी के तहत 3 वर्ष का साधारण कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माना और धारा 6 पीओसीएसओ एक्ट के तहत 10 साल का कठोर कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजाएं सुनाई है। दोनो सजाएं एक साथ चलेंगी। जुर्माना अदा न करने की सुरत में दोषी को 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed