{"_id":"5bdddf3dbdec2269360cb4cb","slug":"201541267261-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को कुचलने वाला ट्रक समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को कुचलने वाला ट्रक समेत गिरफ्तार
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
police arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कोठीपुरा में शुक्रवार देर रात टक्कर मारने वाले वाहन को चालक समेत स्वारघाट पुलिस थाना की टीम ने पकड़ लिया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया था। इसी कड़ी में स्वारघाट में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम टैंकर चालक संजीव निवासी सर्गारपुर सरोर जिला बरेली उत्तर प्रदेश जो मंडी से नालागढ़ की तरफ जा रहा था, जब बीती रात उसका वाहन कोठीपुरा में पहुंचा तो उसने हाईवे पर जा रहे एक मैकेनिक राहगीर को टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से भाग गया था जिसकी सूचना किसी अज्ञात ने पुलिस सदर और स्वारघाट को दी थी। सूचना के बाद नाका के दौरान स्वारघाट थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले आरोपी को पकड़ लिया है जिसे स्वारघाट थाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए बिलासपुर सदर पुलिस को सौंप दिया है।
बिलासपुर सदर थाना के थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक को दबोच लिया गया है। बिलासपुर थाना पुलिस द्वारा आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
....