फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दुल्हन व उसकी बहन से पानी समझ पी लिया बैटरी का पानी

दुल्हन व उसकी बहन से पानी समझ पी लिया बैटरी का पानी

Thu, 11 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन व उसकी बहन से पानी समझ पी लिया बैटरी का पानी
बारात से पहले दुल्हन और बहन ने
विज्ञापन

पानी समझ पी लिया बैटरी का पानी
दोनों की हालत नाजुक, घुमारवीं अस्पताल करवाया गया भर्ती
शादी समारोह में पड़ा खलल, क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के एक गांव में शादी समारोह में उस समय खलल पड़ गया, जब बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन और उसकी बड़ी बहन ने गलती से बोतल में भर कर रखा बैटरी में डालने वाला पानी पी लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें घुमारवीं अस्पताल ले आए, जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने भी अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को बारात आनी है।

जानकारी के अनुसार घुमारवीं के एक गांव में शादी समारोह की तैयारियां चली हुई हैं। यहां पर दुल्हन के रिश्तेदारों का तांता भी लगा हुआ था। लेकिन अचानक ही दुल्हन के कमरे से चिल्लाने की आवाजें आने लगी। जब परिजनों के अंदर जाकर देखा तो वहां पर दुल्हन और बड़ी बहन फर्श पर गिरी हुई थी। जब परिजनों से उनसे पुछा तो बड़ी बहन ने बताया कि उन्होंने बोतल में रखा पानी पिया है। जब परिजनों से बोतल को देखा तो वह बैटरी का पानी था। इसके बाद परिजन दोनों को घुमारवीं अस्पताल ले आए। जहां पर दोनों का उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन की स्थित उपचार के बाद सामान्य हो जाने के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि बड़ी बहन अस्पताल में भर्ती है। वहीं क्षेत्र में लोगों में भी चर्चाओं का काफी माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed