फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नाबालिगा ने जहर खाकर की खुदकुशी करने की कोशिश

नाबालिगा ने जहर खाकर की खुदकुशी करने की कोशिश

Wed, 08 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
नाबालिगा ने जहर खाकर की खुदकुशी करने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सोलन जिला के राजगढ़ गांव की एक नाबालिग लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है जिसे इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया है। लड़की का यहां पर उपचार चल रहा है। बिलासपुर पुलिस ने अपनी आगामी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की ने जहर किन कारणों से खाया होगा।
मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे एक नाबालिग लड़की की ओर से जहर खाये जाने का मामला सामने आया। नाबालिगा सोलन जिला के राजगढ़ की रहने वाली है। पुलिस को दी जानकारी में नाबालिगा की मां ने बताया कि उनकी बेटी 16 साल की है और वह स्कूल में पढ़ती है। महिला ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को स्कूल भी नहीं गई थी। वह घर में ही थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह पशुओं को चारा लाने कहीं गई हुई थी और पीछे से उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी की तबीयत खराब थी। उसने 108 एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद उसे बिलासपुर अस्पताल ले आए। वहीं बिलासपुर पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए राजगढ़ पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल में एक नाबालिगा द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। नाबालिगा सोलन जिला के राजगढ़ की रहने वाली है। मामले की जानकारी सोलन पुलिस को दी गई है।
\
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed