{"_id":"5b4227734f1c1bba248b52c6","slug":"201531062131-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क सड़क पर जा लुढ़की कार, दो बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपर्क सड़क पर जा लुढ़की कार, दो बच्चे घायल
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। परिवार के साथ सुंदरनगर से वापस लौट रहे पंजाब के धुरी निवासी की मारुति कार डढ़वाल के पास हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में कार में बैठे दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं जिनका इलाज चल रहा है। हादसे में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार (पीबी10बीएल/1977) मारुति कार में सवार होकर पंजाब का एक दंपति अपने बेटे कर्म सिंह (10) व बेटी जितेंद्र पाल कौर (12) के साथ अपने ससुराल मंडी से धुरी पंजाब वापस लौट रहे थे। जब इनकी कार स्वारघाट से चार किलोमीटर दूर कीरतपुर की तरफ डढ़वाल स्थान में नेशनल हाईवे सड़क से जा रही थी तो कार चालक अपने बच्चों को शौच करवाने के लिए डढ़वाल स्थान में कार को सड़क के एक तरह खड़ा करने लगा। अचानक ही मारुति कार का एक टायर किसी गड्ढे में चला गया और कार नेशनल हाईवे से पलट कर डढ़वाल स्कूल को जाने वाली संपर्क सड़क पर जा गिरी।
इस दुर्घटना में सभी कार सवार व परिजन कुशल हैं, केवल मात्र बच्चों को मामूली चोटें आई थीं। परिजनों के आग्रह पर इस संबंध में पुलिस में कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।