{"_id":"5b059d9f4f1c1be2408b7560","slug":"201527094687-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झबोला से पकड़ा भगौड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झबोला से पकड़ा भगौड़ा
Updated Wed, 23 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
एनटीपीसी कोलडैम निर्माण स्थल से पाइपों की चोरी मामले में फरार चल रहे उद्घोषित भगौड़े को पीओ सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला वर्ष 2006 का है। पुलिस ने आरोपी को झबोला-शाहतलाई से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। उसे आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना के हवाले कर दिया गया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2006 में एनटीपीसी कोलडैम निर्माण स्थल से पाइपों की हुई चोरी हुई थी। इस संबंध में 28 जनवरी, 2006 को बरमाणा पुलिस थाना में दर्ज हुआ था। मामले में कहा गया था कि कुछ अज्ञात व्यक्ति निर्माण स्थल की आरसी साइट पर सेरपा में बनाए गए स्टोर से करीब 60 हजार रुपये मूल्य की पाइपें चुरा ले गए हैं। पुलिस ने जांच के दौरान चोरी के मामले में 4 सोहन लाल, प्रकाश चंद, धीरज और कृपाल ठाकुर को आरोपी बनाया। मुकद्दमा कोर्ट में चला।
विज्ञापन
इसमें सोहन लाल उर्फ सोनू को छोड़कर बाकी तीनों आरोपी लगातार पेशियों पर आते रहे। मगर सोहन लाल सुनवाई में नहीं आ रहा था। इसके बाद जेएमआईसी बिलासपुर ने सोहन लाल को 17 नवंबर, 2016 को उद्घोषित अपराधी करार कर दिया और उसे पकड़ने का जिम्मा पीओ सेल को मिला। पीओ सेल ने भगौड़े की पुंग, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू और चंडीगढ़ सहित कई अन्य स्थानों पर तलाश की मगर सोहन लाल उनके हाथ नहीं आया। पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि सोहन लाल झबोला में कबाड़ की खरीद-फरोख्त का काम कर रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पीओ सेल प्रभारी मुख्य आरक्षी दौलत राम और रवि गौतम ने झबोला में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि उद्घोषितम अपराधी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। उद्घोषित अपराधी को 24 मई को अदालत में पेश किया जाएगा।