फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पूछताछ में खुलासा: चोरी का गिरोह दूसरे जिलों में भी सक्रिय

पूछताछ में खुलासा: चोरी का गिरोह दूसरे जिलों में भी सक्रिय

Wed, 13 Dec 2017 09:36 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ में खुलासा: चोरी का गिरोह दूसरे जिलों में भी सक्रिय
जांच - फोटो : demopic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
डंगार चोरी मामले में पकड़े दो युवकों सहित एक युवती से पूछताछ में कई राज उगले हैं। इससे क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों की गुत्थी सुलझने के आसार बढ़ गए हैं। दोनों युवकों में से एक कई अन्य चोरी के मामलों में संलिप्त है। हाईप्रोफाइल तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले हरितल्यांगर गांव के कमल उर्फ हनी के खिलाफ प्रदेश में कई जगहों पर चोरी के मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार इस गिरोह में कई अन्य युवक भी शामिल हो सकते हैं, जो प्रदेश भर में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले हनी को हमीरपुर पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। महंगी गाड़ियों का शौक रखने वाले इस युवक से कई अन्य चोरी की वारदातों की गुत्थी सुलझने के उम्मीद है। चोरी के मामले में गिरफ्तार हनी लदरौर क्षेत्र के पंकज और गतवाड़ की युवती से कई अहम राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाल ही के दिनों में बिलासपुर जिले में हुई आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों के पीछे इस गैंग का हाथ हो सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हनी ने गैंग के कुछ अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। इनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तार युवक महंगे नशे के आदी हैं। बुधवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। चोरी हुई नकदी और आभूषणों की बरामदगी की जानी बाकी है। पुलिस का कहना है कि कुख्यात गैंग के इन सदस्यों के बैंक खातों की पड़ताल भी पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और गिरफ्तारियां संभव
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। न्यायालय की ओर से तीनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर भेजा है। जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

चरस का मामला भी दर्ज हुआ
चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से चरस भी बरामद हुई है। जिस समय पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनसे करीब साढ़े सात ग्राम चरस भी बरामद हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशे का सामान कहां से आया है। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आरोपी नशे के कारोबार में संलिप्त हो।


एक महीने से सिलसिलेबार चोरियां
जिला में एक महीने से सिलसिलेबार चोरी की वारदातें हो रही हैं। पिछले महीने घुमारवीं बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी हुई। इसके बाद ऋषिकेश में दो मंदिरों और एक दुकान में चोरी हुई। अगले दिन श्री नयना देवी क्षेत्र में एक घर से लाखों नकदी और जेवरात ले उड़े। दो रोज पहले घुमारवीं के बैंक में सेंधमारी हुई। सोमवार रात डंगार में चोरी को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed