फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   144 वाहन चालकों से वसूला 47 हजार रुपये जुर्माना

144 वाहन चालकों से वसूला 47 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 11 Nov 2017 09:41 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
144 वाहन चालकों से वसूला 47 हजार रुपये जुर्माना
- फोटो : Demo Pic
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने 144 वाहनों के चालान कर 47 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला है। अवैध खनन करने वालों पर भी पुलिस का डंडा चला है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप है। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलाई थाना ने लापरवाह वाहन चालकों पर नकेल डालने के लिए नाका लगाया गया था। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की गई। कुछ दोपहिया चालक ऐसे भी थे जो बिना हेल्मेट के वाहन चला रहे थे। जबकि कइयों के कागजात पूरे नहीं थे। सभी के चालान कर जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 144 वाहनों के चालान कर 47 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


इसके अलावा खड्डों में अवैध खनन करने वाले भी पुलिस के शिकंजे में आए हैं। पुलिस ने ऐसे कई ट्रैक्टरों को पकड़ा है जो खड्डों से रेता, बजरी व पत्थर भरकर ले जा रहे थे। सभी से पुलिस ने मौके पर ही जुर्माना वसूला है। पुलिस के अनुसार दस ऐसे ट्रैक्टरों को पकड़ा है जो खड्डों से अवैध रूप से सामग्री ले जा रहे थे। पुलिस ने करीब दस ट्रैक्टरों के चालान काट 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस का डंडा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों पर भी चला है। पुलिस ने दर्जन भर ऐसे लोगों के चालान किए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान कर रहे थे। 12 लोगों के चालान काटकर 1400 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं।


एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस लापरवाह वाहन चालकों, अवैध खनन करने वालों व सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों पर शिकंजा कस रही है। कानून की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed