फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भराड़ी में दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में मारपीट

भराड़ी में दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में मारपीट

Fri, 10 Nov 2017 11:36 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी में दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में मारपीट
भराड़ी (बिलासुप)। दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में शुक्रवार रात को मारपीट हुई है। मारपीट में दोनों दलों के करीब पांच लोग घायल हुए हैं। रास्ता रोकने और आपसी कहासुनी के कारण मारपीट हुई है। वारदात के बाद दोनों दलों के अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 9 बजे भराड़ी के पास दो गुटों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में चमन, सुभाष, कमल राज, अजय और शशिपाल घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही दोनों दलों के अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। लेकिन, भराड़ी थाना से पुलिस का दल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों गुटों को शांत करवाया गया। देर रात को दोनों गुटों ने पुलिस थाना भराड़ी में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


उधर, एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल लोगों का मेडिकल भी करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed