फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नाबालिग की जबरन शादी के मामले में शाहबाद पहुंची पुलिस

नाबालिग की जबरन शादी के मामले में शाहबाद पहुंची पुलिस

Tue, 18 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग की जबरन शादी के मामले में शाहबाद पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं(बिलासपुर)।
बरठीं क्षेत्र की नाबालिग की जबरन शादी करवाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस की एक टीम हरियाणा के शाहबाद में दबिश दी है। पुलिस अपने साथ पीड़ित को भी ले गई है, ताकि जहां-जहां नाबालिग को रखा गया है, उसके साक्ष्य जुटाए जा सके। इसके अलावा पुलिस इस मामले को अंतरराज्यीय गिरोह के रूप में भी देखकर छानबीन कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कहीं उक्त आरोपियों के दूसरे राज्यों में प्रदेश की लड़कियों की शादी करवाने वाले गिरोह से तार तो नहीं जुड़े है। इसके अलावा पुलिस दल से सोमवार को हरियाणा के शाहबाद में छानबीन की। यहां नाबालिग की शादी की गई थी उल्लेखनीय है कि इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार है। जबकि महिला अग्रिम जमानत पर चल रही है। हालांकि पुलिस का दावा कर रही है कि मामले में अभी कई बड़े खुलासे होंगे। पुलिस ने इस संभावना से भी इनकार नहीं किया है कि आरोपियों के तार किसी बड़े गिरोह के साथ जुड़े हो। बड़गांव के गटी गांव की शकुंतला नाम की महिला झाड़- फूंक से लोगों का उपचार करती है। इसी दौरान उसके संपर्क में पीड़ित नाबालिग आई। इसकी मदद से महिला ने रेणुका राम चंद्र उर्फ हैप्पी निवासी हरियाणा शाहबाद के साथ नाबालिग की जबरन शादी करवा दी। इसके बाद परिजनों ने इस संबंध 8 जुलाई को पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 जुलाई को नाबालिग को आरोपी के घर से बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को 13 जुलाई को उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि महिला अभी अग्रिम जमानत पर चल रही है। थाना प्रभारी तलाई कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि वह अभी मामले की छानबीन के लिए वह टीम के साथ शाहबाद गए हैं। यहां मामले जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद रेणुका में जहां जबरन शादी करवाई वहां भी साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed