{"_id":"5968fba34f1c1b1c678b46de","slug":"201500052387-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद नदी में मिला लापता सांख्यिकी अधिकारी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिन बाद नदी में मिला लापता सांख्यिकी अधिकारी का शव
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
बिलासपुर के चंगर सेक्टर स्थित सरकारी आवास से छह जुलाई को लापता हुए जिला सांख्यिकी अधिकारी कृष्ण पाल (50) का शव शुक्रवार को गाह-गोड़ी में गोबिंदसागर झील में तैरता हुआ मिला है। स्थानीय व्यक्ति ने शव को बहते हुए देखा। इसकी जानकारी पुलिस थाना तलाई को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। जिला सांख्यिकी अधिकारी कृष्ण पाल के रूप में शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि की है।
जिला सांख्यिकी अधिकारी कृष्ण पाल 6 जुलाई वीरवार सुबह चंगर सेक्टर स्थित अपने सरकारी आवास से सैर के लिए निकले थे। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। अंतिम बार उन्हें साडूं स्थित झील किनारे देखा गया था। इसके बाद इनका कोई अता-पता नहीं लगा। कृष्ण पाल जिला के झंडूता उपमंडल के तहत पड़ने वाले डफेर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस को जांच के दौरान एक चप्पल भी मिली। कृष्ण पाल के परिजनों ने इस चप्पल की शिनाख्त की। पुलिस ने कृष्ण पाल की 7 जुलाई को गोबिंदसागर झील के किनारे तलाश भी की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल पाया। डीसी बिलासपुर ने सुंदरनगर से 2 गोताखोरों को बुलाकर सांडू के नजदीक झील में तलाश भी की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार को शव गाह-गाड़ी नामक स्थान पर झील के ऊपर बहता हुआ मिला।
एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।