फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आग से लैपटॉप, फर्नीचर समेत अन्य दस्तावेज जलकर राख

आग से लैपटॉप, फर्नीचर समेत अन्य दस्तावेज जलकर राख

Mon, 21 Jan 2019 10:54 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
आग से लैपटॉप, फर्नीचर समेत अन्य दस्तावेज जलकर राख
fire shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के तहत सिविल अस्पताल के सामने पहली मंजिल पर शॉर्टसर्किट से अकाउंट कार्यालय में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि दमकल विभाग ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक खासा नुकसान हो चुका था। आग से दुकान के अंदर रखे लैपटॉप, फर्नीचर, दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। पुलिस नेे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आग सुबह लगभग सात बजे के करीब लगी तथा आग का पता तब लगा जब अंदर से कुछ जल रहे सामान की बदबू आने लगी और धुआं उठने लगा। साथ ही रहने वाले अन्य लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया तथा मालिक को फोन पर सूचित किया गया है।
विज्ञापन

दुकान मालिक के पहुंचने तक लोगों और दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया गया था। दुकानदार की पहचान पवन कुमार पुत्र महेंद्र सिंह गांव डाकघर लोहारवीं तहसील घुमारवीं बिलासपुर के रूप में हुई है। उसने यहां पर अकाउंट्स का कार्यालय खोला हुआ था। शॉर्टसर्किट से आग लग गई जिससे दुकान में रखा लैपटॉप, फर्नीचर व दस्तावेज जलकर राख हो गए। इस आग की घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना पाया गया है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed