फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस ने टायर चोरी करते हुए तीन धरे

पुलिस ने टायर चोरी करते हुए तीन धरे

Wed, 11 Oct 2017 12:59 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने टायर चोरी करते हुए तीन धरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)।
स्वारघाट थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में स्वारघाट पुलिस की टीम ने बवखाल पुल सड़क पर सुनहन क्यारियां स्थान में सड़क पर खड़े हुए फोरलेन कंपनी के एक ट्रक से टायरों को चोरी करते हुए तीन स्थानीय युवकों को रंगे हाथ पकड़ा है। चोरी के प्रयास में पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक युवक नाबालिग है।
स्वारघाट थाना पुलिस के एएसआई राजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ रात के समय जब बवखाल पुल पर गश्त कर रहे थे तो सुनहन्न क्यारियां में सड़क पर खड़े हुए एक ट्रक से दो युवक टायर खोलने का प्रयास कर रहे थे। जब स्वारघाट पुलिस की गाड़ी उस स्थान पर पहुंची तो टायर खोलने का प्रयास कर रहे दोनों युवक कार में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इन चोरों की कार का पीछा किया और पकड़ लिया। टायर चोरी करने वाले इन दोनों युवकों में एक युवक सुभाष चंद (18) निवासी टाली जकातखाना का रहने वाला है। दूसरा साथी युवक अभी तक नाबालिग बताया जा रहा है। इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि इन दोनों युवकों से पूछताछ के बाद उन्होंने एक अन्य साथी बालक राम निवासी धनसवाई को चोरी करने के लिए उकसाने व पैसे देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बालकराम के कहने पर वे ऐसी चोरी को अंजाम देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग व इसके साथी सुभाष चंद के बयानों के आधार पर स्वारघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीसरे युवक बालक राम (36) निवासी धनस्वाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी नयना देवी अनिल शर्मा ने बताया कि स्वारघाट पुलिस थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जबकि एक लड़का नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed