फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 05 Jan 2019 11:37 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
indian army - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता के बलघाड़ में ह्दय गति रुकने से मौत होने वाले सैनिक का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बेटे नरेश कुमार ने मुखाग्नि दी। उनके पिता प्रेम सिंह जो कि स्वयं आर्मी में सेवाएं दे चुके हैं वो बेटे की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
अंतिम यात्रा में सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे। इस दौरान सेना के जवानों ने शहीद को सलामी दी। सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल बिलासपुर से शव को घर लाया गया। इस सारे माहौल को देख कर पार्थिव देह के साथ आए सेना के जवान भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस मौके पर सेना की ओर से कर्नल दुष्यंत शौर्य चक्र विजेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से एसडीएम झंडूता विकास शर्मा, पुलिस प्रशासन की ओर से थाना झंडूता प्रभारी रामदास, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से कोऑपरेटिव सोसायटी के नामित सदस्य रशम चंदेल मौजूद रहे। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद सहित क्षेत्र के कई पूर्व सैनिकों ने शहीद महेंद्र कुमार को श्रद्धांजली दी। सूबेदार महेंद्र कुमार 8 डोगरा में कमांडो प्लटून के कमांडर थे। स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने दूरभाष पर इस शोक संलिप्त परिवार के साथ संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed