{"_id":"5be9b8f3bdec22098d6aef4a","slug":"181542043891-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब ढुलाई का पैसा लेकर ट्रक चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेब ढुलाई का पैसा लेकर ट्रक चालक फरार
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
truck union
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। सेब ढुलाई के लिए गया ट्रक का चालक पैसे लेकर फरार हो गया है। करीब अढ़ाई लाख रुपये की पेमेंट लेकर चालक तीन माह से गायब है। पुलिस ने भी चालक की तलाशी के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन आजतक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस ने इस संदर्भ में तीन माह बाद मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत में ट्रक मालिक जितेंद्र ठाकुर पुत्र प्रकाश चंद निवासी खतेड़ बरमाणा ने बताया कि उसने अपना ट्रक सेब ढुलाई के लिए लगाया था। इसके लिए उसने बग्गी (मंडी) के रहने वाले चालक को रखा था। मालिक ने बताया कि करीब तीन माह पहले उसके ट्रक चालक ने ट्रक को बिलासपुर बस अड्डा के पास पार्क कर दिया। इसके बाद वह सेब की ढुलाई का अढ़ाई लाख रुपया लेकर फरार हो गया। मालिक ने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने बरमाणा थाना में इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर पैसा लेकर फरार हुए चालक की तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। मालिक ने बताया कि अब तीन माह बाद पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज किया है।
एएसपी भागमल ठाकुर का कहना है कि चालक की तलाश की गई थी, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। चालक की तलाश की जा रही है।