{"_id":"5bb63d52867a5528fb5d702c","slug":"181538669906-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामली में 1 लाख 5","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामली में 1 लाख 5
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
जामली में घर के ताले तोड़ डेढ़ लाख की नकदी और जेवर चोरी
चोरों ने एक ही परिवार के दो भाइयों के घर में डाला डाका
घटना के समय घर के दूसरे कमरों में सोये थे परिवार के सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो।
जामली (बिलासपुर) । जिला के जामली में चोरों ने घर के ताले तोड़ करीब एक लाख 58 हजार की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब पूरा परिवार घर के दूसरे कमरों में सो रहा था। वारदात का पता सुबह लगा, जब दोनों भाई सो कर उठे। यह वारदात बुधवार देर रात को हुई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है। उन्होंने दावा किया कि चोर जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
जानकारी के अनुसार चेतराम और उसका छोटा भाई कश्मीर सिंह सुबह 6 बजे जब उठे तो दोनों भाइयों ने अपने-अपने कमरों में सामान बिखरा पाया। वहीं, दोनों भाइयों के लॉकर और अलमारी से सामान बाहर फेंका हुआ था और सारी नकदी और जेवरात गायब थे। बड़े भाई के कमरे से 80 हजार और छोटे भाई के कमरे से 78 हजार की नकदी समेत सोने का टीका, चॉक, मंगलसूत्र और दो अंगूठियां, चांदी की तीन चेन और अन्य आभूषण भी चोरी हुए हैं। वहीं, दूसरे घर में तीन नाक की तीलियां, दो पायल भी चोरी हो गई हैं। बता दें कि कुछ समय पहले भी इस स्थान में चोरी हो चुकी है, इस कारण पुलिस ने यहां की गश्त तो बढ़ा दी थी, लेकिन एक ही स्थान पर दो बार चोरी होना एक चिंता का विषय है।
वहीं, पुलिस की गश्त बढ़ने पर भी चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न पैदा कर रही है। उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि चोरी होने की वारदात की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके स्थल का जायजा लिया है। मामला दर्ज कर प्रारंभिक कार्रवाई आरंभ कर दी है।