फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दो सड़क हादसों में एक घायल

दो सड़क हादसों में एक घायल

Thu, 13 Sep 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में एक घायल
बिलासपुर/घुमारवीं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 पर स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय कलरी के समीप बाइक स्किड होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल मुख्यालय स्थित एक निजी आईटीआई का एक छात्र अभिषेक (20) पुत्र राजकुमार ग्राम पंचायत मोरसिंघी के गांव घ्याणा बाइक पर जा रहा था। बाइक कॉलेज के समीप स्किड हो गई। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोग घायल युवक को घुमारवीं सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत मोरसिंघी के प्रधान जगदीश ठाकुर ने बताया कि युवक वीरवार को घुमारवीं से अपने घर की ओर जा रहा था जब यह हादसा पेश आया। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरा हादसा बिलासपुर के सदर थाना के पास हुआ, सुबह के समय सवारियों को सदर थाना के पास चढ़ा रही निजी को बल्कर ने टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है। लेकिन वाहनों को खासा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि बलकर ने खड़ी बस से पास लेना चाहा, लेकिन उसने साइड से बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां पर वाहनों की भी कतारें लग गई थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed