{"_id":"5b4f55814f1c1b35748b5876","slug":"181531925889-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके वालों की शिकायत पर रुकवाया महिला का दाह संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके वालों की शिकायत पर रुकवाया महिला का दाह संस्कार
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कलोल के गांव कलोल में एक विवाहिता की रहस्यमयी मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतका के दाह संस्कार को मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने रुकवा दिया है। पुलिस ने मौके पर से ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को मृतक अपने परिवार के साथ कमरे में सो गई। सुबह उसके पति ने बताया की हृदय गति रुकने के कारण उसकी मौत हो गई है। इसकी सूचना मृतक के मायके वालों को भी दे दी गई तथा शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारियां चल रही थीं लेकिन मायके वालों ने अपनी बेटी के मौत पर शक जाहिर किया है। मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर विवाहिता की मौत पर शक प्रकट किया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्याम प्रसाद अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा मायके वालों की शिकायत पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी 17 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, एक लड़की है जो दसवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि दूसरा बेटा है जो सातवीं में पढ़ता है।
विज्ञापन
घुमारवीं डीएसपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डीएसपी नयना देवी मनोहर लाल का कहना है कि सूचना मिली है, 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।