फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एनआईए ने उबैश को पूछताछ के बाद छोड़ा, परिजनों ने मनाई खुशियां

एनआईए ने उबैश को पूछताछ के बाद छोड़ा, परिजनों ने मनाई खुशियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
एनआईए ने उबैश को पूछताछ के बाद छोड़ा, परिजनों ने मनाई खुशियां

विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। एनआईए ने लुधियाना के एक मदरसे से हिरासत में लिए मौलवी मोहम्मद उवैश पाशा को पूछताछ करने के छोड़ दिया है। उवैश पासा अपने घर आ गए हैं। उनेके घर पहुंचने पर परिजनों ने खुशियां मनाई हैं।
ज्ञात हो कि भोट थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा का मजरा थूनापुर निवासी मोहम्मद उवैश पाशा लुधियाना के एक मदरसे में मौलवी के पद कार्यरत थे। 17 जनवरी को एनआईए के अधिकारियों ने उसे लुधियाना के मदरसे से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।अधिकारियों ने दिल्ली में उससे एक सप्ताह तक पूछताछ की। एनआईए द्वारा उबैश को पकड़े जाने पर चौकीदार का परिवार सुर्खियों में आ गया था। उसके परिवार के कुछ सदस्य भी कई दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, 25 जनवरी की शाम को एनआईए के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उसे निर्दोष मानते हुए छोड़ दिया। घर पहुंचने पर उबैश परिजनों से चिपक कर खूब रोया। इस दौरान परिजनों की आंखें भी उसके रिहा होने की खुशी में गीली हो गईं थीं। सभी परिजन बार बार अल्लाह का शुक्रिया अदा कर रहे थे। उनका कहना था कि उन्हें यकीन था कि उबैश बेकसूर है और बेदाग होकर घर जरुर आएगा। उबैश ने बताया कि दिल्ली में अधिकारियों ने उससे पूछताछ की, मगर पूछताछ में वह बेकसूर साबित हुआ है। वह घर पर आकर स्वयं को नई जिंदगी जीने जैसा महसूस कर रहा है। उसने कहा कि उसका पूरा परिवार शिक्षित है और शिक्षित लोग कभी भी गलत काम नहीं करते हैं। परिजनों ने रविवार को भी मिठाईयां बांटकर उसके घर लौटने की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed