फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सदर पुलिस ने पंजाब से पकड़ा भगौड़ा

सदर पुलिस ने पंजाब से पकड़ा भगौड़ा

Thu, 11 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सदर पुलिस ने पंजाब से पकड़ा भगौड़ा
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
सदर थाना बिलासपुर की एक टीम ने भगौड़ेे को पकड़ने में सफलता हासिल की है। भगौड़े को पुलिस ने पंजाब के बेदी इलाके से पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने भगौड़े के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अनूप कुमार निवासी संधोय, पीओ नुरपूर जिला रोपड़, पंजाब के खिलाफ कुछ साल पहले चोरी का मामला दर्ज हुआ था। सदर पुलिस के पास मामले को लेकर शिकायत आई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले का चालान कोर्ट में पेश किया था। बाद में कोर्ट से आरोपी को पेशी के लिए समन जाने लगे। लेकिन आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया। पुलिस टीम काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर पंजाब में एक मकान में दबिश देकर भगौड़े को दबोच लिया। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा का कहना है कि पुलिस ने भगौड़ा पकड़ा है। उसे अगली कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed