फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ऋषिकेश में दो मंदिरों और एक दुकान के ताले तोड़े

ऋषिकेश में दो मंदिरों और एक दुकान के ताले तोड़े

Fri, 17 Nov 2017 07:07 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश में दो मंदिरों और एक दुकान के ताले तोड़े
theft - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऋषिकेश(बिलासपुर)।
जिला में सिलसिलेबार चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी घुमारवीं और श्री नयना देवी में चोरी के मामले में पुलिस हाथ-पैर मार रही है। वहीं वीरवार रात को चोरों ने ऋषिकेश और बैहना जट्टा में वारदात को अंजाम दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ हैं। हालांकि मंदिरों में चोरी करने में चोर नाकाम रहे है। लेकिन दुकान से करीब 2000 नकदी साथ ले गए हैं। इस संबंध में किसी ने भी पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया हैं। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा था। वहीं पुलिस अब अपने स्तर पर इसकी छानबीन कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार ऋषिकेश स्थित लक्ष्मी नाराण मंदिर, बैहना जट्टा में हनुमान मंदिर और ऋषिकेश में एक दुकान के चोरों के ताले तोड़ने की सूचना मिली। लोगों को वारदात की जानकारी सुबह लगी जब उन्होंने मंदिर में शीशे टूटे देखे।
विज्ञापन


चोरों ने मंदिर के शीशे तोड़े, लेकिन वे दान पात्र को नहीं तोड़ पाए है। इसके अलावा साथ लगती दुकान से भी करीब दो हजार रुपये की चोरी की गई। दुकानदार ने भी इस संबंध में पुलिस में शिकायत करवाने से मना कर दिया है। ऐसे में पुलिस के लिए मामले की जांच करना भी मुश्किल हो गया हैं। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर छानबीन करने में जुटी है। लेकिन अभी तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी अंजुम आरा का कहना है कि दो मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है। इसके अलावा एक दुकानदार के यहां से करीब दो हजार रुपये चोरी होने की बात सामने आई है। लेकिन इस संबंध में किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई हैं। लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।


एक सप्ताह में 7 जगह चोरी
एक सप्ताह में जिला के अलग-अलग स्थानों में चोरी की वारदातें अंजाम दी गईं हैं। जहां घुमारवीं बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरों ने सेंध मारी की। वहीं शिवशक्ति मंदिर में भी चोर नकदी उड़ा कर ले गए थे। इसके अलावा श्री नयना देवी क्षेत्र में दो घरों ने करीब 1.80 लाख नकद और 2.20 लाख के जेवर चोर उड़ा ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed