फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भगेड़ के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

भगेड़ के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

Wed, 15 Nov 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
भगेड़ के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत
बिलासपुर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला पर भगेड़ के पास मंगलवार रात एक हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे का पता सुबह चला जब लोग सैर पर निकले। उन्होंने हादसे की सूचना घुमारवीं पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुली के नीचे गिरे युवक को बाहर निकाल कर घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीलकमल गुप्ता ने बताया कि युवक की पहचान विशाल शर्मा (32) पुत्र रमेश कुमार, जिला मंडी की तहसील बलद्वाड़ा के गांव नगरोटा मठ नजदीक श्यामा काली मंदिर पुलिस चौकी हटली के रूप में हुई है। वह गरीब परिवार से संबंध रखता था। हाल ही में उसने होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया था। वह किसी काम के सिलसिले में कही गया था। अपनी स्कूटी पर घर आ रहा था। राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला पर भगेड़ के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन


बकरोआ पंचायत के उपप्रधान प्रीतम चंदेल ने बताया कि लोगों ने सुबह हादसे की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घुमारवीं पुलिस को सूचना दी। युवक को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि हेलमेट भी टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि भगेड़ के पास सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed