{"_id":"5cba0cfcbdec22146555a82c","slug":"161555696892-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा में दो युवकों से 7.56 चिट्टा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरमाणा में दो युवकों से 7.56 चिट्टा बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाना के अंतर्गत एसीसी माइनिंग एरिया के समीप पुलिस ने दो युवकों से 7.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने में लगी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाएं। खबर की पुष्टि एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह के समय पुलिस की टीम बरमाणा के माइनिंग एरिया के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान दो युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गए और वहां पर दो-चार होने की कोशिश करने लगे। पुलिस को दोनों युवकों पर शक हो गया और उन्होंने चेकिंग के लिए दोनों को रोका। पुलिस के रोकने के बाद युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। चेकिंग के दौरान दोनों युवकों से 7.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। युवकों की पहचान जोगिंद्र सिंह उम्र 28 साल सुपुत्र स्वर्ण कुमार गांव जेरख डाकघर धारटटोह तहसील सदर, रिशांत शर्मा उम्र 20 साल सुपुत्र राजकुमार गांव व डाकघर बरमाणा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उधर, बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा हुआ है। उन्होंने साफ किया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।