फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खड़े ट्रक में लगी आग

खड़े ट्रक में लगी आग

Fri, 18 May 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक में लगी आग
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कल्लर में वीरवार रात खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार ट्रक मालिक राम बहादुर के बेटे नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से गुजर रहे ट्रक चालकों ने फोन कर सूचना दी कि कल्लर में खड़े उनके ट्रक नंबर एचपी (62-0569) में आग लग गई ट्रक मालिक राम बहादुर व उसका बेटा ट्रक चालक अपने गांव तुन्नू से घटनास्थल पर पहुंचे। बिलासपुर सदर की थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रक का इंजन, कैबिन, अगले टायर आग की भेंट चढ़ गए हैं।

ट्रक चालक नरेश कुमार ने बताया कि ट्रक में सफेद पत्थर भरकर भरतगढ़ से बरमाणा सीमेंट फैक्ट्री जा रहे थे। वीरवार को 6 बजे ट्रक कल्लर मोड़ क्रेशर के समीप खड़ा अपने घर चला गया। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं कुछ दिन पहले चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर एक चलती कार में भी आग लग गई थी। कार में दो लोग सवार थे। जो चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed