{"_id":"5d1b95c78ebc3e3cb16c7597","slug":"156208888013-bilaspur-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आत्महत्या मामले में पुलिस ने किया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला आत्महत्या मामले में पुलिस ने किया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कल्लर के पट्टा गांव में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके पिता के बयान के आधार पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के पति दिनेश कुमार व उसकी माता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के पास दी हुई शिकायत में महिला के पिता का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद उनकी बेटी को उसका पति व सास मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था। जिससे तंग आकर उनकी बेटी नीलम ने एक जुलाई को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कल्लर के पट्टा गांव में महिला ने अपने कमरे में अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला की शादी को तीन साल हुए थे।
परिजनों को इसका पता तब चला जब उन्होंने सुबह महिला को दुपट्टे में लटका हुआ देखा। सदर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए थे। बहरहाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पिता के बयान पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।