फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   युवक 2.21 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

युवक 2.21 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
युवक 2.21 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति के पास 2.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चिट्टा कहां से लाया है। खबर की पुष्टि डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राकेश रॉय के नेतृत्व में कुठेड़ा में गश्त कर रहे थे कि युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिससे पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चिट्टा बरामद किया गया है। यह चिट्टा युवक की जेब से बरामद किया गया है।
विज्ञापन

युवक की पहचान विरेंद्र सिंह उर्फ जॉनी पुत्र हुकम सिंह उम्र 20 साल गांव डाकघर कोट तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घुमारवीं पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed