{"_id":"5d0bc0018ebc3e1ebd7ec209","slug":"15610511225-bilaspur-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही मासूम के अपहरण का हुआ प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही मासूम के अपहरण का हुआ प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से लौट रही बच्ची
के अपहरण का प्रयास
मौके पर पहुंचे एक टैक्सी ड्राइवर ने बचाया आरोपियों के चंगुल से
आरोपियों से छीना-छपटी में मासूम के कपड़े तक फटे
आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र में एक मासूम बच्ची का स्कूल से लौटते वक्त अपहरण का प्रयास किया गया, लेकिन इसी दौरान मौके पर पहुंचे एक टैक्सी ड्राइवर ने मासूम को आरोपियों से बचा लिया है। हालांकि आरोपियों से छीना-झपटी में मासूम के पकड़े तक फट गए। जानकारी के अनुसार मासूम अपनी तीन सहेलियों के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थी, तो रास्ते में दो युवकों ने उसके अपहरण करने का प्रयास किया गया। जिले में एक सप्ताह के भीतर अपहरण का दूसरा मामला सामने आने से दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार मासूम अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान दो युवकों ने मासूम के अपहरण का प्रयास किया, लेकिन साथ की दो छात्राओं के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहा टैक्सी ड्राइवर रुका और आरोपियों से किसी तरह मासूम को बचाया। इसके बाद मासूम ने घर पहुंच कर पूरी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इस संबंध में घुमारवीं थाना में पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। घुमारवीं थाना पुलिस में परिजनों की शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बच्ची के अगवा करने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। कहा कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए हुए है।