फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं में 1.8 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

घुमारवीं में 1.8 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में 1.8 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने शनिवार दोपहर के समय चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
घुमारवी थाना प्रभारी राकेश रॉय के नेतृत्व में शहर में गश्त कर रहे थे कि आर्मी कैंटीन के साथ सड़क पर गाड़ी में सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से चिट्टा बरामद किया गया। यह चिट्टा युवकों ने गाड़ी की डैश बोर्ड में छुपाया हुआ था।
विज्ञापन

युवक की पहचान विकास पुत्र कुलदीप गांव व डाकघर बरठीं व दूसरा लक्की चंदेल पुत्र दीपचंद गांव लुहारवीं तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही है। गश्त में मुख्य आरक्षी हंसराज, आरक्षी कुलदीप कुमार, अभिषेक कुमार व अजय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घुमारवीं पुलिस के द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एक और कामयाबी हासिल की है। युवकों से 1.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। घुमारवीं पुलिस इस अभियान को आगे भी जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed