फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   समय-सारिणी को लेकर निजी बस चालक और परिचालक ने तोड़ा शीशा

समय-सारिणी को लेकर निजी बस चालक और परिचालक ने तोड़ा शीशा

Fri, 14 Jun 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
समय-सारिणी को लेकर निजी बस चालक और परिचालक ने तोड़ा शीशा
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता बस स्टैंड में बसों की समय-सारणी को लेकर बस परिचालकों की लड़ाई हो गई। जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह 6:45 बजे सरकारी बस झंडूता जा रही थी जो अपने समय से मात्र 5 मिनट देरी से झंडूता चौक पर पहुंची थी। इस दौरान निजी बस के चालक और परिचालक ने सरकारी बस के चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला इतना आगे बढ़ गया कि निजी बस के चालक और परिचालक ने सरकारी बस का शीशा तोड़ दिया। स्थानीय लोगों द्वारा तुंरत मौके पर झंडूता पुलिस का बुलाया गया। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाना ले गई।
विज्ञापन

सरकारी बस में बैठे यात्रियों राकेश, बबीता, रितु, सुनील, सुषमा व विमला देवी ने बताया कि जैसे ही बस झंडूता पहुंची तो निजी बस चालक-परिचालक ने निगम की बस के ड्राइवर से झगड़ा शुरू कर दिया। जिसमें सवारियों को काफी परेशानी हुई। उधर, झंडूता थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाया था। आपसी समझौता के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed