फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वाहनों में टक्कर, कार चालक घायल

वाहनों में टक्कर, कार चालक घायल

Sun, 09 Jun 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
वाहनों में टक्कर, कार चालक घायल

विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे स्वारघाट के पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली नंबर गाड़ी डीएल12सीजी-8159 गाड़ी चालक अपनी गाड़ी रास्ते में ठीक करवा रहा था। इस दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही गाड़ी नंबर एचपी 24 -5601 ओवर स्पीड होने के चलते दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।
हादसे में अपनी गाड़ी ठीक करवा रहे चालक को काफी चोटें आई हैं। बिलासपुर नंबर गाड़ी चालक की पहचान कश्मीर सिंह गांव खंगण डाकघर सलनू तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। साथ ही दिल्ली नंबर गाड़ी रिषित चेश्त्री सुपुत्र दीपक 18 वर्षीय निवासी कोलकाता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे के समय 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को नालागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालात सही न होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। खबर की पुष्टि स्वारघाट पुलिस थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed