{"_id":"5cec231cbdec22075f579139","slug":"15589794053-bilaspur-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों और शराब का सेवन कर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले और नशे के सेवन कर गाड़ी चलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए सदर पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है जिसमें पहले दो दिन में करीब 100 चालान काटे गए।
उल्लेखनीय है कि जिला में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है जिस कारण सड़क हादसों में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों को जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है। वहीं यही हाल नशे में गाड़ी चलाने वालों का है। जिला में शराब का सेवन कर गाड़ी चलाने वालों के कारण भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। हालांकि पुलिस ने इसके लिए कई जागरूकता अभियान भी चला चुकी है लेकिन लोगों में इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। इसके बाद अब पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने का मन बना लिया है। इसी कड़ी में सदर पुलिस की टीम जगह-जगह नाके लगा कर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है।
विज्ञापन
इधर, इस संबंध में थाना प्रभारी सदर यशवंत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा हुआ है। उन्होंने साफ किया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से अपील की है कि हेलमेट का हमेशा प्रयोग करें, शराब के नशे में गाड़ी न चलाएं और गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग हर हाल में करें।
विज्ञापन