{"_id":"5ceaca2fbdec22073073eac3","slug":"155889110410-bilaspur-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाहिता ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव में विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 354ए व 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को भराड़ी थाना में मामला दर्ज हुआ। पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक डंगार क्षेत्र की नजदीकी गांव की महिला ने आर्मी से सेवानिवृत्त अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शादी को अभी एक साल ही हुआ है। महिला ने आरोप लगाया है कि बीते एक वर्ष में उसके साथ उसके ससुर ने कई बार इस घटना को अंजाम दिया है। ससुर के इस जुल्म का शिकार कई बार हो चुकी है। आरोप लगाने वाली महिला के मायके हमीरपुर जिला के एक गांव में हैं।
विज्ञापन
महिला ने दो दिन पहले अपने साथ हो रही इस घटना के बारे में मायके वालों को बताया जिसे सुनकर महिला के मायके वाले दंग रह गए। महिला ने अपने परिजनों सहित पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को इसकी शिकायत दी जहां से इस मामले को महिला थाना हमीरपुर में भेज दिया गया लेकिन महिला के ससुराल व उसके साथ हुई इस घटना का क्षेत्र भराड़ी थाना के अधीन है जिसके तहत मामले को भराड़ी थाना में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई है। उसका पति घर में रहकर ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और उसके ससुर आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लग गया था और कुछ समय बाद उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। डराने के बाद उसका ससुर कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।