फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर के 20 शराब ठेकेदारों को नोटिस जारी

बिलासपुर के 20 शराब ठेकेदारों को नोटिस जारी

Wed, 22 May 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के 20 शराब ठेकेदारों को नोटिस जारी

विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के 20 शराब ठेकेदारों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरा न उतरने पर जारी किए गए हैं क्योंकि विभाग ने कुछ समय पहले जिला के शराब ठेकेदारों को लाइसेंस बनाने के लिए कड़े आदेश जारी किए थे। इनमें से 20 ठेकेदारों ने समय तिथि अनुसार लाइसेंस नहीं बनाए और अंतत: विभाग ने इन ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिया।
वहीं, नोटिस जारी होने पर ठेकेदारों को 15 दिन के भीतर लाइसेंस बनाने के लिए भी कहा गया है, अगर इस समय से पहले फिर भी कोई लाइसेंस नहीं बनाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खबर की पुष्टि सहायक आयुक्त फूड एंड सेफ्टी बिलासपुर सविता ठाकुर ने की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में 120 के करीब शराब के ठेके हैं जिनमें अलग-अलग ठेकेदारों ने यह कार्य संभाला हुआ है। वहीं, हर साल शराब के ठेकेदारों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाइसेंस भी जारी किया जाता है, अगर कोई ठेकेदार बिना लाइसेंस से शराब बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाती है। इसके साथ ही जो शराब के ठेकों पर सेल्समैन बैठा होता है उसका भी अलग से लाइसेंस बनाना अनिवार्य किया गया है क्योंकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शराब लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है, जिसको लेकर विभाग हर पहलू की जांच करने के बाद लाइसेंस जारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
लाइसेंस न बनाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
लाइसेंस न बनाने पर 20 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन के भीतर लाइसेंस बनाने के लिए कड़े आदेश जारी किए हैं। अगर कोई नहीं बनाता है तो प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सविता ठाकुर, सहायक आयुक्त, फूड एंड सेफ्टी बिलासपुर

-----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed