फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरमाणा थाना में अल्ट्राटेक व ग्रामीणों ने करवाए एक दूसरे पर मामले दर्ज

बरमाणा थाना में अल्ट्राटेक व ग्रामीणों ने करवाए एक दूसरे पर मामले दर्ज

Tue, 19 Mar 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा थाना में अल्ट्राटेक व ग्रामीणों ने करवाए एक दूसरे पर मामले दर्ज

विज्ञापन
बरमाणा थाना में अल्ट्राटेक और ग्रामीणों ने करवाए एक-दूसरे पर मामले दर्ज
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर की क्रॉस एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा में अल्ट्राटेक कंपनी प्रबंधक व स्थानीय ग्रामीणों ने एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के सुरक्षा हैड ने मामला दर्ज करवाया है कि खारसी के पास कुछ लोगों द्वारा कर्मचारियों के लिए रास्ता बंद कर दिया है जो उन्हें गालीगलौज व धमकियां दे रहे हैं। वहीं दूसरे मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने बरमाणा थाना में मामला दर्ज करवाया है कि जब वह खारसी में अल्ट्राटेक कंपनी गेट के सामने अपने दोस्तों के साथ शांतिपूवर्क तरीके से धरना दे रहे थे तो वहां पर कंपनी के कुछ कर्मचारी आए और उनके साथ गालीगलौज व धमकियां देने लग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
...सरोज पाठक...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed