{"_id":"5c7eb1fbbdec22141f00d2a0","slug":"151551806971-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ी कलां गांव में मकान से नकदी और सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाड़ी कलां गांव में मकान से नकदी और सामान चुराया
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आने वाली पड्यालग पंचायत के बाड़ी कलां गांव में बीती रात चोरों ने घर के कमरे का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। वहीं चोर दो घड़ियां भी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है।
चोरी की इस वारदात का पता मकान मालिक को सुबह चल पाया। मकान मालिक ने जब कमरे का ताला टूटा हुआ देखा तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने चोरी की इस वारदात की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक बाड़ी कलां गांव के विक्की ठाकुर व उनका परिवार घर में मौजूद थे। उन्होंने साथ लगते एक कमरे में बाहर से ताला लगाया जिसमें कोई भी घर का सदस्य सोया हुआ नहीं था। विक्की ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह जब वह उठे तो कमरे का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाकर देखा तो सारा का सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने पुलिस को बताया कि कमरे के अंदर रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी और 2 घड़ियां चोरी हो गई हैं। इसके अलावा चोरों ने अन्य सामान की तलाशी भी की थी। विक्की ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
भराड़ी थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं चोरों की तलाश जारी कर दी है।