फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्वारघाट बैरियर पर नाके में जब्त की तीन वोल्वो बसें

स्वारघाट बैरियर पर नाके में जब्त की तीन वोल्वो बसें

Tue, 18 Dec 2018 11:32 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट बैरियर पर नाके में जब्त की तीन वोल्वो बसें
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी ने सोमवार रात को स्वारघाट बस अड्डे के पास नाका लगा कर अवैध रूप से हिमाचल में पहुंची तीन वोल्वो बसों को कब्जे में लिया। बसें बिना टैक्स अदा किए प्रदेश में पहुंच गई थीं। नाके के दौरान जब बसों के चालक के दस्तावेज मांगे तो वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद तीनों बसों को कब्जे में ले लिया गया है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 पर सोमवार रात के समय आरटीओ बैरियर स्वारघाट के स्टाफ ने बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में पहुंच रही बसों की जांच के लिए नाका लगाया था। बाहरी राज्यों से अधिकतर वोल्वो बसें परिवहन विभाग की आंखों में धूल झोंक कर पिंजौर-बद्दी-स्वारघाट के चोर रास्तों से आकर हिमाचल का राज्य टैक्स अदा किए बिना पहुंच रही हैं। इस कारण हिमाचल सरकार के परिवहन विभाग को रोजाना लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी यहां पर कई बसों को अवैध रूप से प्रदेश में पहुंचने पर पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

आरटीओ बैरियर स्वारघाट में कब्जे में ली गई उपरोक्त तीन वोल्वो बसों को परिवहन विभाग की ओर से एक लाख दस हजार जुर्माना ठोका गया है। बताया जा रहा है कि इन वोल्वो बसों के पास परमिट व जरूरी दस्तावेज नहीं थे जिस कारण इन्हें जुर्माना भरना पड़ा है। कब्जे में ली गईं बसों में उत्तर प्रदेश व दिल्ली राज्य से पंजीकृत बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
बस में बैठे लोगों ने किया झगड़ा
जब अवैध रूप से चल रही इन बसों को आरटीओ बैरियर पर पकड़ा गया तो इन वोल्वो बसों में बैठी सवारियां ने बैरियर स्टाफ के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस कारण आरटीओ बैरियर पर स्वारघाट से पुलिस बुलाकर मामला शांत हुआ है।

इनसेट...
नाके में की गई 10 बसों की चेकिंग : विद्या देवी
आरटीओ बैरियर स्वारघाट में तैनात प्रभारी विद्या देवी ने उक्त मामले में पुष्टि करते हुए बताया कि रात को लगाए गए नाके के दौरान करीब 10 बसों की चेकिंग की गई जिनमें जांच के बाद तीन बसों को कब्जे लिया। इन तीनों बसों को मौके पर एक लाख 10 हजार जुर्माना लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed