फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सूअर के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल

सूअर के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल

Fri, 07 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सूअर के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासापुर)। घुमारवीं उपमंडल की पंचायत पट्टा के गांव बड्डू में घास काट रही महिला पर सूअर ने हमला कर दिया है। इस हमले में महिला की बाजू टूट गई है। शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं जिसे उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को ग्राम पंचायत पट्टा के गांव बड्डू निवासी बर्फी देवी घर के साथ लगते खेतों में घास लाने गई थी। शाम करीब 5 बजे जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

बर्फी देवी ने शोर मचाया जिससे गांव के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए जिसे देख कर जंगली सूअर नजदीक जंगल की तरफ भाग गया। लोगों के सहयोग से बर्फी देवी को घुमारवीं अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख कर उसे जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूअर के इस हमले से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इस क्षेत्र में इससे पहले भी दो अलग-अलग हमलों में महिला और पुरुष पर सूअर हमला कर चुका है। गांव के लोगों में नरेंद्र ठाकुर, विपिन कुमार, अमित कुमार, कुलजीत, प्रदीप आदि ने विभाग से अनुरोध किया है कि जंगली सूअर को पकड़ने व घायल को तुरंत राहत राशि देने की मांग की है। पंचायत प्रधान प्रोमिला शर्मा ने उक्त महिला के परिवार को प्रशासन और सरकार से उचित सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed