{"_id":"5ba5062a867a55013e75c41a","slug":"151537541674-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की चलती भट्ठी को किया नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की चलती भट्ठी को किया नष्ट
Updated Fri, 21 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत आने वाली पुलिस चौकी कोट ने एक बार फिर से शराब माफिया पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने जहां मौके पर एक चलती शराब की भट्ठी को नष्ट किया, वहीं दो विभिन्न मामलों में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है। खबर की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत शाम कोट थाना पुलिस के एएसआई नीलम कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम ने मजारी के जंगल से भजन सिंह 42 वर्षीय निवासी गांव व डाकघर मजारी तहसील श्री नयना देवी से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व 200 लीटर लाहण बरामद की। इस मौके पर पुलिस ने चलती भट्ठी से 200 लीटर लाहण को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं एक अन्य मामले में कोट थाना पुलिस ने जंगल की तरफ से गांव मजारी की तरफ बैग उठाकर जा रहे बलदेव सिंह निवासी मजारी से 25 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने उपरोक्त मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोट थाना पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ शराब का अवैध कारोबार करने पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस शराब के काला कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसे हुए है। उन्होंने साफ किया की शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
इनसेट..
मजारी बना शराब माफिया का अड्डा
मजारी क्षेत्र अवैध शराब के कारोबार करने वालों का एक अड्डा बनता जा रहा है। यहां पहले भी पुलिस ने दर्जनों शराब की भट्ठियों को नष्ट किया है लेकिन इसके बाद भी अवैध शराब का काला कारोबार करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसने में नाकाम रही है। यहां पुलिस की कार्रवाई के तुरंत बाद फिर से शराब का अवैध कारोबार शुरू हो जाता है।
....