फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शाहतलाई में चोर उड़ा ले गए 2.79 लाख का सामान

शाहतलाई में चोर उड़ा ले गए 2.79 लाख का सामान

Wed, 10 Jan 2018 09:38 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई में चोर उड़ा ले गए 2.79 लाख का सामान
गाय चोर - फोटो : SELF

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)।
पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झवोला में एक दुकान से चोर लाखों रुपये का सामान उड़ा कर ले गए हैं। वारदात आठ जनवरी की रात को हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने की है।

पुलिस के अनुसार गाड़ियों की बैटरियां की दुकान से चोरों ने करीब 2 लाख 79 हजार का सामान चोरी किया। वरोटा जट्टा निवासी किशोरी लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 8 जनवरी रात को उसकी दुकान से ताला तोड़ कर दुकान के अंदर रखे लेड के 28 पीस जिस का वजन 50 किलो ग्राम था। धातु का करीब एक टन सिक्का और टुल्लू पंप और पुरानी बैटरियों को चोर उड़ा कर ले गए। इसकी कीमत 2.79 लाख रुपये आंकी गई है। वारदात की जानकारी सुबह उस वक्त लगी जब वह दुकान पर आए। सूचना मिलते ही पुलिस का दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर से साक्ष्य जुटा कर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में चोरी की वारदातें बढ़ीं
जिला में पिछले कुछ महीनों में चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। जहां चोरों ने गत महीने पहले घुमारवीं के दो बैंकों में सेंधमारी की थी। वहीं श्री नयना देवी क्षेत्र के दो घरों से दो लाख नकदी और दो लाख के जेवरात पर भी चोर हाथ साफ कर गए थे। ऋषिकेश में दो मंदिरों और एक दुकान में चोरी हुई है। इसके अलावा छोटी-मोटी चोरी के और मामले दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed