फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्राचार्य ने नायब तहसीलदार पर लगाया धमकाने का आरोप

प्राचार्य ने नायब तहसीलदार पर लगाया धमकाने का आरोप

Tue, 07 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य ने नायब तहसीलदार पर लगाया धमकाने का आरोप
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं आईटीआई के प्राचार्य ने नायब तहसीलदार पर धमकाने का आरोप लगाया है। प्राचार्य अजय कुमार ने इस संबंध में पुलिस और चुनाव आयोग को लिखित शिकायत दी है। वहीं नायब तहसीलदार ने भी प्राचार्य के खिलाफ शिकायत थाना में दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आईटीआई प्राचार्य ने कहा कि वह सोमवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने पुल पर रास्ता रोक दिया। जब विरोध करने लगे तो गाड़ी में एक पुलिस कर्मी आया। इसी दौरान गाड़ी से नायब तहसीलदार भी बाहर आ गए। उन्होंने डराना धमकाना शुरू कर दिया। दोनों से अपील करता रहा कि अगर मेरी कोई गलती है तो नियम अनुसार कार्रवाई करें। इस संबंध में प्राचार्य ने झंडूता पुलिस को लिखित में शिकायत दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामदास कौशल झंडूता ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। पुलिस ने भादंसं की धारा 186 और 189 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार ने भी इस संबंध में प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दी है। आगामी कार्रवाई कोर्ट के आदेशों के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed