{"_id":"593453864f1c1bce638b4597","slug":"149660149120-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता की मां को आरोपी की पत्नी ने मारा थप्पड़, माहौल तनावपूर्ण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़िता की मां को आरोपी की पत्नी ने मारा थप्पड़, माहौल तनावपूर्ण
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी थाना के तहत पूर्व सैनिक के छह साल की बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश के मामले में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब आरोपी की पत्नी ने पीड़िता की मां को थप्पड़ मार दिया। दुराचार की कोशिश का मामला सामने आने के बाद पीड़ित का परिवार और ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद माहौल को तनावपूर्ण होता देख आरोपी के घर के बाहर पीड़ित के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
मामला शनिवार देर शाम करीब सात बजे का है जब आरोपी पूर्व सैनिक को पकड़ने के लिए भराड़ी पुलिस की टीम उसके घर पहुंची। माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब गांव की महिलाएं और बच्ची की मां भी पुलिस के साथ वहां पर पहुंच गई। इस दौरान गांव की महिलाएं पुलिस से कहने लगी कि आरोपी पूर्व सैनिक का व्यवहार पहले भी ठीक नहीं रहा है। इसको देखते हुए उसे गिरफ्तार किया जाए। इसी दौरान आरोपी की पत्नी और अन्य परिजनों ने मौके पर मौजूद महिलाओं को पुलिस के सामने ही गालियां देना शुरू कर दिया। इसी बीच बौखलाई आरोपी की पत्नी ने पीड़ित बच्ची की मां को पुलिस जवानों के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद गांव की महिलाओं ने आरोपी के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी भी की। लोगों का कहना है कि आरोपी ने छह वर्ष की मासूम से अश्लील हरकतें कीं और इसके साथ ही दुराचार करने की कोशिश भी की गई। हैरानी इस बात की है कि इतना कुछ होने के बावजूद भी आरोपी के परिजन मारपीट पर उतारू हो गए हैं। इस दौरान गुस्साए लोग आधी रात तक आरोपी के घर के बाहर नारेबाजी करते रहे। किसी भी स्थिति को देखते हुए भराड़ी थाना के एएसआई दूनी चंद ने घुमारवीं थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया। इसके बाद मुश्किल से स्थानीय पंचायत प्रधान कुलतार और पुलिस थाना के एएसआई के काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और वहां से जाने को तैयार हुए।