फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चोर चुरा ले गए गाड़ी, दूसरी चुराने में रहे असफल

चोर चुरा ले गए गाड़ी, दूसरी चुराने में रहे असफल

Sun, 16 Dec 2018 10:56 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोर चुरा ले गए गाड़ी, दूसरी चुराने में रहे असफल
electric car
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर जिला में घरों में चोरियों के बाद अब चोरों ने घरों के बाहर खड़े वाहनों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। लोगों में दहशत बन गई है।
रविवार देर रात को चोरों ने डियारा सेक्टर में दो गाड़ियों को अपना निशाना बनाया, जिसमें से वह एक गाड़ी को चुरा ले जाने में कामयाब हो गए हैं। जबकि दूसरी गाड़ी को ले जाने में वह कामयाब नहीं हुए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे के आसपास डियारा सेक्टर स्थित एक निवासी शौच जाने के लिए उठा। जब वह बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनके मोहल्ले में तीन युवा मुंह ढक कर एक मारुति कार को धक्का मार कर मुख्य सड़क तक ले जा रहे हैं। वह गाड़ी को करीब 100 मीटर दूर से धक्का लगाकर मुख्य सड़क तक ले आए थे लेकिन जैसे ही शौच जाने के लिए बाहर निकले सुखदेव ने उनके पास जाकर उनसे पूछा तो धक्का देने वाले दो युवा भाग निकले, जबकि कार को चला रहा युवक भी उन्हें धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी को मोटर साइकिल की चाबी लगाकर स्टार्ट करने का प्रयास किया गया था जिस वक्त तीनों वहां से भागे हैं उस समय कार को स्टार्ट कर दिया था। उनके पास लोहे की रॉडें भी थीं। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह दी गई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।
चोर इससे पहले दूसरा वाहन डियारा स्वास्थ्य केंद्र के पास से उड़ा ले गए हैं। चोर रात को अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। डियारा सेक्टर निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि पिछली रात उसकी कार को कोई चुराकर ले गया है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने जिला के सभी सीमा लगते क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और गाड़ी का नंबर सहित मारुति कार बताकर पुलिस ने नाके लगा दिए हैं ताकि चोर गाड़ी को बाहरी क्षेत्रों में न ले जा सके। पुलिस ने स्वारघाट, श्री नयना देवी, घुमारवीं सहित अन्य थानों को भी सूचित कर दिया है।

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस चोरी हुए वाहनों को तलाश रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
इनसेट...
हाथ में रह गया तोलियां
सुखदेव शर्मा (60) का कहना है कि रात करीब 12 बजे वह शौच जाने के लिए उठे। उन्होंने देखा कि कुछ युवा एक मारुति कार को धक्का लगाकर ले जा रहे थे, जब उन्होंने उन युवाओं से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया। जब वह कार के नजदीक गए तो धक्का मार रहे दो युवक वहां से भाग गए। जबकि गाड़ी के अंधर बैठे युवा ने सीर पर तोलिया ले रखा था। उसे पकड़ने के लिए जैसे ही उन्होंने हाथ डाला तो वह उन्हें धक्का देकर भाग गया। उनके हाथ सिर्फ तोलिया ही रह गया।
---

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed