फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घर से 80 हजार के गहने चोरी

घर से 80 हजार के गहने चोरी

Tue, 02 Oct 2018 08:08 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
घर से 80 हजार के गहने चोरी
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में चोरी की घटनाओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पिछले दिनों जहां घुमारवीं उपमंडल के चौरना गांव में एक साथ तीन घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों के नकदी और गहने चुराकर ले गए थे, वहीं अब बिलासपुर शहर के साथ लगते रघुनाथपुरा में चोर एक घर से गहने उड़ा कर ले गए। वहीं सदर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की वारदात के समय घर के सभी सदस्य काम को लेकर घर से बाहर थे। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला कांता देवी ने कहा कि वारदात के समय वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में काम करने गई थी। इस दौरान घर में किसी प्रकार का ताला नहीं लगाया गया था। महिला ने अपने बयान में कहा कि जब दोपहर के समय वह अपने घर में पहुंची तो देखा वहां सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। हालांकि चोरों ने घर में रखी किसी भी अलमारी और ट्रंक आदि को तोड़ने का प्रयास नहीं किया। जबकि एक कमरे में खुली अलमारी में रखे गहने चोर उड़ा ले गए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।
...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed