{"_id":"5af32c784f1c1b9c098b901e","slug":"141525886072-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे दो लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे दो लोग
Updated Wed, 09 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। औहर से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। हादसे के समय गाड़ी में दो लोग सवार थे। जैसे की गाड़ी में आग लगी दोनों लोग गाड़ी से उतरने से सफल रहे। स्वारघाट पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
मिली जानकारी अनुसार कार नंबर सीएसी 04सी 9269 में मुकेश कुमार पुत्र चेतन राम निवासी गांव व डाकघर रामगढ़ तहसील पंचकूला और हरभजन सिंह पुत्र रौनक सिंह निवासी गांव व डाकघर डेरा बस्सी मोहाली बुधवार दोपहर को बिलासपुर के औहर से चंडीगढ़ वापस लौट रहे थे। मुकेश और हरभजन जीरकपुर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव का काम करते हैं। जब बनेर के पास पहुंचे तो उन्हें कार के इंजन से धुआं निकलता नजर आया। दोनों कार से बाहर निकले। कार का बोनट उठाना चाहा। लेकिन, कार भयानक आग की चपेट में आ चुकी थी। नेशनल हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पानी से आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उन्होंने अग्निशमन विभाग व पुलिस थाना स्वारघाट को सूचना दी। लेकिन, अग्निशमन कर्मचारियों के आने से पहले कार आग की भेंट चढ़ चुकी थी। अग्निशमन विभाग बिलासपुर के फायर ऑफिसर अश्वनी शर्मा, धनीराम व सुभाष व मनोज ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
थाना स्वारघाट के एसएचओ राजेश पराशर ने बताया कि आग लगने से कार जल गई है। स्वारघाट के ट्रैफिक प्रभारी रामपाल चौधरी व अजय कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं।