फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   डूंगवान गांव में चोरों ने उड़ाए नौ लाख के गहने

डूंगवान गांव में चोरों ने उड़ाए नौ लाख के गहने

Thu, 11 Jan 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
डूंगवान गांव में चोरों ने उड़ाए नौ लाख के गहने
Theft - फोटो : demo pic

विज्ञापन

नीरज महाजन
भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी थाना के तहत आने वाली घंडालवी पंचायत के डूंगवान गांव में चोरों ने रिटायर्ड एसडीओ के घर से लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जिस कमरे से सामान चोरी हुआ उसके साथ वाले कमरे में घर वाले सोए हुए थे। घटना का पता दूसरी सुबह चला। भुक्तभोगियों के अनुसार चोरों ने नौ लाख के गहने और 40 हजार रुपये की नकदी चुराई है। वहीं, क्षेत्र में एक और चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक बीती रात को डूंगवान गांव के रिटायर्ड एसडीओ प्यार सिंह के घर चोरों ने सेंधमारी कर 40 हजार रुपये की नकदी सहित सोने का हार, सोने के कंगन, सोने की चार अंगूठियों सहित अन्य जेवरात चोरी कर लिए। प्यार सिंह, उनकी पत्नी व उनका बेटा व बहू घर पर ही थे। रोजाना की तरह वह शाम को खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो साथ वाले कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी के अंदर रखे गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया था। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

----
पुलिस के पहरे पर फिर सवाल
बिलासपुर में चोरी की सिलसिलेवार वारदातों का सिलसिला जारी रहने से लोगाें में दहशत का माहौल है। इससे पहले भी कई वारदातों से लोगों को गाढ़ी कमाई खोनी पड़ी है। दिलचस्प है कि हाल ही में पुलिस ने चोर गिरोह के कुछ सदस्यों को भी काबू करने का दावा किया था लेकिन चोरी की घटनाओं के जारी रहने से पुलिस फिर कटघरे में है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed