फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   झील में डूबा मासूम, मौत

झील में डूबा मासूम, मौत

Fri, 29 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
झील में डूबा मासूम, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)।
बैहना जट्टा में एक मासूम की गोबिंद सागर झील में डूबने मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला मासूम बकरियां चराने झील किनारे गया था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह झील में जा गिरा। हालांकि लोगों ने इसकी सूचना सूचना मिलते ही मासूम को झील से बाहर निकाला। मगर उस समय तक मौसम की मौत हो गई थी। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है।

जानकारी के अनुसार अजय कुमार (8) पुत्र चेतराम गांव बैहना जट्टा वीरवार दोपहर बाद बकरियों को चराने गोबिंद सागर के पास गया था। इसी दौरान अचानक अजय का पांव फिसल गया। इससे वह झील में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। इसे सुनकर आसपास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। मगर उस समय तक मासूम की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार रामेश्वर गौतम और हल्का पटवारी मौके पहुंचे। तहसीलदार ने प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 20 हजार की फौरी राहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से नियम अनुसार हर संभव मद्द की जाएगी। वहीं मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे कारणों का पता लगाया जा रहा है। गोबिंद सागर झील में आए दिन बच्चों और लोगों की गिरने से मौत होने के मामले सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन झील में ऐसे मामलों को रोकने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed